गौरीगंज, दिसम्बर 1 -- अमेठी। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती को एडीएम कोर्ट द्वारा जिलाबदर किए जाने के खिलाफ सोमवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम केवल त्रिपाठी को सौंपा। सोमवार को सुहेलदेव आर्मी व अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 13 राजेंद्र भारती द्वारा वार्ड में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया जा रहा था। उन्हें 13 नवंबर को गलत तथ्यों के आधार पर एडीएम कोर्ट द्वारा जिला बदर कर दिया गया। इस वजह से उन्हें घरेलू और सामाजिक समस्या उत्पन्न हो रही है। एक जनप्रतिनिधि को गलत तथ्यों के आधार पर इस तरह जिले से बाहर रखना उनके मौलिक अ...