गौरीगंज, मई 29 -- अमेठी। एक दिन पूर्व नगर पालिका परिषद जायस के सभासद अशोक मौर्य ने नसीराबाद मोड पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए वाटर कूलर से गंदा पानी आने की शिकायत की थी। उन्होंने गंदा पानी की बोतल एडीएम को सौंप कर जांच करने की बात कही थी। एडीएम के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन ने मौके पर जांच कर जांच की। उन्होंने बताया कि वाटर कूलर का पानी पीने योग्य है। स्थानीय लोगों ने भी पानी पिया और इसकी पुष्टि की। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि अन्य शिकायतों की जांच अभी कमेटी कर रही है। उसकी रिपोर्ट आना शेष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.