गौरीगंज, नवम्बर 19 -- मुसाफिरखाना। बुधवार को क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य संजय गुप्ता के नेतृत्व में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संजय गुप्ता ने इंदिरा गांधी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि वे हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रतीक रहीं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का त्याग, नीतिगत स्पष्टता और निर्णायक नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनके आदर्शों और राष्ट्रहित की भावना पर चलने का संकल्प लिया। शुकुल बाजार संवाद के अनुसार ब्लॉक के न्याय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.