गौरीगंज, सितम्बर 8 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र पीपरपुर के बालीपुर दुहिया निवासी जगभवन यादव ने अमेठी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र अभिषेक यादव शिवप्रताप इंटर कालेज अमेठी में पढ़ता है। 4 सितम्बर को वह अपने साथी रितेश गुप्ता के साथ कालेज जा रहा था। जैसे ही वह दुर्गापुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा तभी भीमी निवासी अजय प्रजापति ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर अभिषेक पर लोहे की रॉड व सरिया से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि एक नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.