गौरीगंज, मार्च 4 -- अमेठी। बीते 14 फरवरी की रात जामो कस्बे में स्थित मोबाइल की दुकान से हुई चोरी का खुलासा करते हुए जिले की एसओजी व सर्विलांस टीम ने अंतर्जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए चोरी के 29 मोबाइल व एक लैपटाप बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट व झांसी जनपदों में 11 अपराधिक मुकदमें पूर्व से दर्ज हैं। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया। जामो कोतवाली क्षेत्र के पूरे विश्राम का पुरवा मजरे उमराडीह निवासी शशिधर मिश्र की जामो कस्बे में मोबाइल की दुकान है। बीते 14 फरवरी की रात दुकान की दीवाल काटकर चोर ने 35 मोबाइल, एक डमी मोबाइल, एक लैपटाप व 14600 रुपए चोरी कर लिया था। मामले में केस दर्जकर जामो पुलिस जांच कर रही थी। वहीं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने एसओजी व सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.