गौरीगंज, फरवरी 18 -- अमेठी। प्राथमिक विद्यालय रेभा सड़क के किनारे स्थित है। जिसमें चहरदीवारी नहीं बनी हुई है। चहरदीवारी ना होने से छात्र-छात्राएं खेलते हुए सड़क पर आ जाते हैं। जिससे आने-जाने वाले वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अभिभावकों ने चहर दीवारी बनवाने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...