गौरीगंज, अप्रैल 13 -- मुसाफिरखाना। भारतीय जनता पार्टी के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुसाफिरखाना विकास खंड के गुन्नौर बूथ पर घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाईं। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने बूथ अध्यक्ष सुमित तिवारी के घर पार्टी का झंडा लगाकर बूथ समिति की बैठक की। इसके बाद कार्यकर्ताओं संग रैली निकालकर जनसंपर्क किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगेश सिंह सहित लाभार्थियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। श्री मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है और कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। जिला मंत्री प्रभात शुक्ल ने भाजपा को लोकतंत्र और संविधान का असली रक्षक बताया। आईटी सेल जिला संयोजक अंशु तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.