गौरीगंज, सितम्बर 28 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम हरखूमऊ में ग्राम सभा की चारागाह की भूमि पर खड़े 17 पेड़ काटने के आरोप में लेखपाल ने आरोपी पर केस दर्ज कराया है। लेखपाल विवेक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खाद गड्ढा तथा चारागाह की भूमि पर खड़े गूलर के 4, बबूल के 5 और कठूमर के 8 पेड़ को रामलौटन निवासी ग्राम कमालचक मजरे हरखूमऊ द्वारा चोरी से काटकर बेच दिया गया है। जिससे ग्राम सभा की सम्पत्ति को क्षति पहुंची है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आरोपी रामलौटन के विरुद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्जकर मामले की जांच एसआई सत्य प्रकाश तिवारी को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.