गौरीगंज, मार्च 9 -- अमेठी। लगातार अपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए चार अभियुक्तों के खिलाफ डीएम की अनुमति के बाद जामो कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। जामो कोतवाली में तहरीर देकर प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के जनापुर निवासी सुमित सिंह एक अपराधिक प्रवृत्ति का शातिर अपराधी है। जिसका एक संगठित गिरोह है और वह गैंग लीडर है। उसकी गैंग में उसके गांव के ही रामकरन पासी उर्फ करन व शिवबहादुर सरोज के साथ लालपुर निवासी रमेश सिंह सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल हैं। इस गिरोह द्वारा लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में लूट, वाहन चोरी, मादक पदार्थ की तस्करी, मारपीट करने व लोगों को जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.