गौरीगंज, मार्च 4 -- अमेठी। शराब की दुकान की लॉटरी गुरुवार को संपन्न होगी। कलेक्ट्रेट में नोडल अधिकारी की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा के बीच लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। 235 शराब की दुकानों के लिए 1300 लोगों ने आवेदन किया है। जिले की देशी शराब की 142, कंपोजिट की 85, भांग की सात और मॉडल शॉप की एक दुकान के लिए गुरुवार की दोपहर 2 बजे से पौने चार बजे तक लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न होगी। सर्वर की समस्या न हो इसलिए अलग-अलग जिलों को अलग-अलग समय दिए गए हैं। लॉटरी की प्रक्रिया को सकुशल संपन्न करने के लिए शासन की ओर से आईएएस अधिकारी पंकज कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रक्रिया के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। ट्रैफिक के लिए भी संबंधित अधिकारियों का निर्देशित किया गया है। पूरी प्रक्रिया नए कलेक्ट्रेट के परिसर में संपन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.