गौरीगंज, दिसम्बर 6 -- अमेठी। अमेठी कस्बे में पोस्ट ऑफिस के सामने वी-मार्ट के पास बनी जलनिकासी नाली खुली हुई है। इस पर पटिया नहीं रखी गई है। नाली खुली होने के चलते इसमें कूड़ा करकट भर गया है। सफाई न होने के चलते गंदा पानी बजबजा रहा है। इसकी दुर्गंध चारों तरफ फैल रही है। इसी नाली के पास एक रेस्टोरेंट भी है। लेकिन गंदगी में लोग रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री खरीद रहे हैं। लोगों ने नाली की सफाई कराने व ढंकवाने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...