गौरीगंज, मार्च 12 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के जाखा शिवपुर ग्राम पंचायत के लालगंज चौराहे के पास सड़क किनारे बनी नालियां पूरी तरह कचरे और गंदगी से भरी पड़ी हैं। लंबे समय से सफाई न होने के कारण इनमें जलभराव और बदबू की समस्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सफाई कर्मी की तैनाती होने के बावजूद नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं की जाती। नतीजतन गंदगी से बजबजा रही नालियां बीमारियों को न्योता दे रही हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ये नालियां सफाई की लचर व्यवस्था की चुगली करती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन नालियों की सफाई कराई जाए और सफाई कर्मियों की जवाबदेही तय की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.