गौरीगंज, नवम्बर 7 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के सादीपुर गांव निवासी राम धीरज सिंह आगामी 11 नवम्बर को गंगोत्री से रामेश्वरम तक की एक ऐतिहासिक पदयात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा लगभग चार माह तक चलेगी। जिसका उद्देश्य जल संरक्षण, वन एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जन-जन में चेतना जगाना है। साथ ही लोगों को यह संदेश देना है कि नदियां हमारी जीवन रेखा हैं। राम धीरज सिंह की पदयात्रा का संयोजन इटावा के वरिष्ठ पर्यावरणविद रोबिन सिंह कर रहे हैं। उत्तर से दक्षिण तक भारत को अपने पदचापों से जोड़ने का यह प्रयास पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक अद्भुत पहल माना जा रहा है। गौरतलब है कि राम धीरज सिंह इससे पूर्व 2 हजार किमी की चम्बल नदी परिक्रमा पैदल पूर्ण कर चुके हैं। जिससे उन्हें जनपद सहित प्रदेश भर में पर्यावरण प्रहरी के रूप में पहचान मिली। क्षेत्र के संभ्रांत नाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.