गौरीगंज, दिसम्बर 1 -- गौरीगंज। जिला मुख्यालय गौरीगंज कस्बे से होकर गुजरे बांदा-टांडा हाइवे के किनारे बनी जलनिकासी नाली जगह-जगह पर खुली हुई है। नाली पर कहीं-कहीं पटिया रखी गई है। लेकिन अधिकांश जगहों पर नाली पर पटिया नहीं रखी गई है। जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई बार रात के समय दो पहिया वाहन खुली नाली में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं कई छुट्टा पशु भी नाली में गिरकर घायल हो चुके हैं। लोगों ने नाली पर ढक्कन रखवाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...