गौरीगंज, जनवरी 10 -- संग्रामपुर। आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी संग्रामपुर विकास क्षेत्र में एक घूंट पानी लोगों के लिए मशक्कत की वजह बना हुआ है। भोर होते ही यहां पेयजल इकट्ठा करने की भाग दौड़ शुरू हो जाती है और रात गुजारने के साथ अगले दिन फिर से इस काम में जुटने की चिंता। खारे पानी की समस्या से जूझ रहे इस गांव के 500 परिवार हर चौखट पर अपनी समस्या का रोना रो चुके हैं, लेकिन निजात नहीं मिल पाई। ग्रामसभा करनाईपुर के नोनरा, रानीपुर, अम्मरपुर, शिवपुर, भगतपुर, करनाईपुर गांव के लोग खारा पानी पीकर गुजारा कर रहे है। गांव में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के अंतर्गत 8 साल पहले ही पानी की टंकी बना दी गई थी। चार-छह महीने तक सब कुछ सही रहा। लेकिन जल्द ही व्यवस्था फेल होने लगी। बोरिंग खराब हुई और पाइप भ्रष्ट हो गई। फिर जब सरकार ने जल जीवन मिशन योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.