गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- संग्रामपुर। विकास खंड के अंतर्गत बदलापुर ग्राम पंचायत में बना पंचायत भवन खंडहर में तब्दील हो गया है। पंचायत भवन में न तो शौचालय है और न ही अन्य कोई सुविधा। भवन की खिड़कियां और गेट पूरी तरह जर्जर हो गए हैं। विभाग की लापरवाही के कारण पंचायत भवन पूरी तरह बंद हो चुका है। इस पर न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं न ही पंचायत विभाग के अधिकारी। मामले में खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे चार पंचायत भवन हैं जो पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। जिनकी सूची उच्चाधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...