गौरीगंज, दिसम्बर 13 -- भेटुआ।विकासखंड भेटुआ के ग्राम कोरारी हीरशाह में शुक्रवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती तकनीक और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक ने किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के महत्व, उससे मिलने वाले लाभ और विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने किसानों को समय से पंजीकरण कराने तथा सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। टीएसी अनिल कुमार ने फसल उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मिट्टी परीक्षण, जैविक खाद के उपयोग, उन्नत किस्मों के चयन और संतुलित सिंचाई जैसी तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...