गौरीगंज, मार्च 26 -- अमेठी। मुंशीगंज कस्बा स्थित इंजीनियरिंग कालेज के ठीक सामने सड़क के किनारे फल विक्रेताओं द्वारा कूड़े का ढेर लगा दिया जाता है। इसके अलावा कस्बे के दुकानदारों द्वारा रद्दी पालीथीन व अन्य सामग्री वहां पर फेंक दी जाती है। वहीं गड्ढा होने के कारण सड़क पर पानी जमा रहता है। जिसमें कूड़ा करकट भरा रहने से दुर्गन्ध आती है। कालेज में हास्टल कैम्पस होने से छात्र खेल का अभ्यास करते हैं। छात्रों ने सड़क किनारे लगे कूड़े की ढेर की सफाई करवाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.