लखनऊ, जून 7 -- अमेठी, संवाददाता। अमेठी जिले में शनिवार को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह होते ही जिले की अधिकांश मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंचकर बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश की सलामती, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद परंपरागत रूप से कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिन भर चलता रहा। कई स्थानों पर लोगों ने कुर्बानी के हिस्से (सिन्नी) को जरूरतमंदों और पड़ोसियों में वितरित कर परस्पर सौहार्द का परिचय दिया। पुलिस-प्रशासन की ओर से शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतज़ाम किए गए थे। ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। बकरीद के मौके पर बाजारों में भी रौनक देखी गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.