गौरीगंज, दिसम्बर 31 -- अमेठी। संवाददाता कोडीन कफ सिरप मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले के ड्रग इंस्पेक्टर (औषधि निरीक्षक) कमलेश मिश्रा को निलंबित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट के आधार पर की गई इस कार्रवाई ने स्वास्थ्य एवं औषधि विभाग में हड़कंप मचा दिया है। शासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ को जांच अधिकारी नामित किया है। गत 22 दिसम्बर को कोडीन कफ सिरप से जुड़े एक मामले में ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने मीडिया के समक्ष बयान दिया था। शासनादेश के अनुसार मुख्यालय स्तर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोडीन कफ सिरप के संबंध में केवल अधिकृत अधिकारी ही मीडिया को बयान देंगे। इसके बावजूद औषधि निरीक्षक कमलेश मिश्रा द्वारा अनधिकृत रूप से मीडिया में बयान प्रसारित किया गया...