अमरोहा, मार्च 20 -- गजरौला मार्ग किनारे स्थित एक ढाबे के शौचालय में अमेठी निवासी ट्रक चालक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रक में नमक लादकर मेरठ से फैजाबाद जा रहा चालक ढाबे पर खाना खाने के लिए ठहरा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। मौत की वजह हार्ट अटैक मानते हुए परिजन बिना कानूनी कार्रवाई शव घर ले गए। जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के थाना गौरीगंज के गांव बाबूगंज निवासी आलम पुत्र दोस्त मोहम्मद दस टायरा ट्रक में नमक लादकर फैजाबाद जा रहा था। सोमवार रात गजरौला मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर के पास ढाबे पर खाना खाने के लिए उसने ट्रक रोक दिया। ढाबा कर्मचारियों को खाने का आर्डर देकर वह ढाबे के कोने में स्थित शौचालय में चला गया। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो कर्मचारियों ने शौचालय में जाकर देखा। करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.