बाराबंकी, जनवरी 7 -- हैदरगढ़ (बाराबंकी)। जनपद अमेठी के तहसील मुसाफिरखाना के एसडीएम के निलंबन की मांग को लेकर बुधवार को हैदरगढ़ के वकीलों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। हाइवे पर जुलूस निकालकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की। तहसील बार अध्यक्ष अचल कुमार मिश्र ने सुबह वकीलों के साथ बैठक की। बताया कि तहसील मुसाफिरखाना के एसडीएम अभिनव कनौजिया ने अधिवक्ता समाज के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की है। वहां के अधिवक्ता साथियों को लगातार उत्पीड़न एवं अन्य अपमानित किया जा रहा है। कहा कि मुसाफिरखाना बार एसोसिएशन ने पत्र भेजकर आन्दोलन में सहयोग मांगा है। बैठक के बाद बड़ी संख्या में वकील लामबंद होकर अध्यक्ष अचल कुमार मिश्र, कुंवर बहादुर यादव, शेखर मिश्र, रामकुमार मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह ए...