गौरीगंज, जनवरी 9 -- अमेठी। जनपद में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं की सुविधा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिले के दो उच्चीकृत छात्रावास मुसाफिरखाना और जगदीशपुर में बालिकाओं के लिए 100-100 बेड विद बॉक्स की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही छात्राओं की संख्या के अनुरूप 100 स्टडी टेबल, 100 कुर्सियां, 10 डायनिंग टेबल और 20 डायनिंग बेंच की आपूर्ति के निर्देश विद्यालयों को जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही यह सभी सुविधाएं विद्यालयों में उपलब्ध करा दी जाएंगी। इन व्यवस्थाओं से छात्राओं को अपने कपड़े, किताबें और अन्य आवश्यक संसाधन सुरक्षित रूप से रखने की सुविधा मिलेगी। जिससे उनके रहने और पढ़ने का वातावरण और अधिक व्यवस्थित होगा। इसके अलावा जिले के पांच कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के लिए रोटी मेकिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.