गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के ग्राम पश्चिमगांव में आधी रात दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आने पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित करमचन्द्र यादव निवासी पश्चिम गांव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे गली में कूड़ा डालने के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके भतीजे अमन और पुत्री रोशनी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...