गौरीगंज, जून 21 -- मुसाफिरखाना। फोरलेन हाईवे पर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे पूरे लोहारन के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक राम प्रताप (45) पुत्र राम लखन निवासी पूरे प्रेमशाह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ई-रिक्शा में सवार एक महिला यात्री भी चोटिल हुई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा मुसाफिरखाना से जगदीशपुर की ओर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.