गौरीगंज, सितम्बर 4 -- मुसाफिरखाना। पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से कादूनाला वेटलैंड को ईको-पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। गुरुवार को डीएम संजय चौहान, सीडीओ सूरज पटेल, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के इको-टूरिज्म बोर्ड की टीम और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेटलैंड की भौगोलिक व पारिस्थितिक विशेषताओं का गहन अध्ययन किया गया और इसके संरक्षण, सौंदर्यीकरण व पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इको-टूरिज्म बोर्ड के विशेषज्ञों ने संभावित गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की। डीएम ने कहा कि कादूनाला वेटलैंड अमेठी की प्राकृतिक धरोहर है। इसके विकसित होने से न केवल जनपद में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.