गौरीगंज, मार्च 21 -- अमेठी। जिले में पानी को लेकर तमाम तरह की समस्याएं हैं। कई क्षेत्रों के लोग खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं तो कहीं जल जीवन मिशन परवान ही नहीं चढ़ सका है। कुएं अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं तो अमृत सरोवर खुद पानी के लिए तरस रहे हैं। अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज से महज दो किलोमीटर दूरी पर स्थित बरनाटीकर गांव के लोगों के लिए शुद्ध पानी भी हीरे मोती जैसा कीमती है। बार-बार प्रदर्शन मनुहार और आवेदन करने के बाद भी यहां खारे पानी की समस्या हल नहीं हो सकी है। 8000 की आबादी के लिए पीने का पानी टंकी से मिलता है। मोटर खराब हो जाने पर लोगों को नगर पालिका के टैंकर का सहारा लेना पड़ता है। जल जीवन मिशन में टंकी बनाई गई है। लेकिन अभी उससे सप्लाई नहीं शुरू हुई है। आलम यह है कि पानी की सप्लाई दूसरी ग्राम पंचायत से होती है। गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.