गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- अमेठी। कमलानगर बाजार में सोमवार को सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पेड़ों की कटाई के कारण भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क किनारे लगे पुराने पेड़ों को काटा जा रहा था, लेकिन इस दौरान न तो यातायात को नियंत्रित करने की समुचित व्यवस्था की गई और न ही सड़क को अस्थायी रूप से बंद किया गया। परिणामस्वरूप कटे हुए पेड़ सड़क पर गिरते रहे और राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना आवागमन रोके पेड़ों की कटाई किया जाना बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है। कई बार पेड़ अचानक सड़क पर गिर गए, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए बाजार पूरी तरह जाम हो गया और लोगों को पेड़ हटने तक इंतजार करना पड़ा। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि मौके पर न तो पुलिस बल मौजू...