गौरीगंज, जनवरी 9 -- अमेठी। जिले में ठंड व शीतलहर का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन में धूप निकली लेकिन इससे ठंड पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। कड़ाके की ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर तेजी से पड़ रहा है। जिसके चलते सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में मरीजों लंबी लाइन देखने को मिल रही है। अस्पताल आने वाले ज्यादातर मरीज जुखाम, खांसी और बुखार के साथ-साथ स्वांस, गठिया तथा हृदय रोग से पीड़ित पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 906 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिसमें से खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों पर ठंड का ज्यादा असर दिखा। अस्पताल प्रशासन की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.