गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- अमेठी। प्रशासन जहां निर्वाचन आयोग की डेडलाइन के पहले एसआईआर फॉर्म डिजिटाइजेशन प्रक्रिया को पूरा करने की कवायद में जुटा है। वहीं अमेठी तहसील से महज चार किलोमीटर दूर पूरे झकई गांव मजरे रामनगर में अब तक एसआईआर फार्म ही नहीं पहुंच सका है। इस गांव में 150 से अधिक मतदाता हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ 8-10 लोगों को ही फॉर्म मिल सका है। जिसे लेकर आज ग्रामीण परेशान हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए एसआईआर फॉर्म दिलाने की मांग की। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...