गौरीगंज, नवम्बर 26 -- संग्रामपुर। चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, लेखपाल, कोटेदार सहित विभिन्न विभागों के लोग बीएलओ के सहयोग मे लगे हुए हैं। एसआईआर का फार्म लगभग मतदाताओं तक पहुंचाया जा चुका है। लेकिन फार्म वापसी की प्रगति बहुत धीमी दिखाई दे रही है। कई मतदाताओं के नाम दूसरे बूथों पर दर्ज होने से बीएलओ को परेशानी हो रही है। संग्रामपुर क्षेत्र में बीएलओ 2003 की मतदाता सूची के मिलान में लगे हुए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे नाम आ रहे हैं जो 2003 की सूची में अंकित नहीं दिखाई दे रहे हैं। विशेष रूप से वह महिलाएं ज्यादा शामिल है जिनकी शादी एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में हुई है। ऐसे मामले में बीएलओ को उनके मायके से दस्तावेज मंगा कर सत्यापन करना पड़ रहा है। इसके बाद ए...