गौरीगंज, अप्रैल 10 -- शुकुलबाजार। गुरुवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से आजमगढ़ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं चालक सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। यह हादसा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की किलोमीटर संख्या 55.3 पर गुरुवार की सुबह आठ बजे हुई। जहां दिल्ली से चालक गुल्लू राम पुत्र सतई राम निवासी पछुवा थाना मेहनगर आजमगढ़ कार से तीन अन्य यात्रियों को लेकर घर जा रहा था। चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन चालक सहित सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की गश्ती दल व एंबुलेंस टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.