गौरीगंज, जुलाई 10 -- अमेठी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग की टीमों द्वारा उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की गई। जिसमें उन्होंने गौरीगंज, शाहगढ़, अमेठी ब्लाक में उर्वरक तथा पेस्टिसाइड के दुकानों, साधन सहकारी समितियां पर छापेमारी की। सहकारी समिति माधवपुर पर यूरिया एवं डीएपी उपलब्ध थी और किसानों को वितरित की जा रही थी। किसान सेवा केंद्र गौरीगंज पर भी डीएपी एवं यूरिया का वितरण किया जा रहा था। उन्होंने शिव खाद भंडार गौरीगंज, साधन सहकारी समिति कौहार, तिवारी ट्रेडर्स कौहार, एंग्री जंक्शन केंद्र कौहार, मौर्य बीज भंडार शाहगढ़, देवराज पांडे खाद भंडार शाहगढ़, बी पैक्स दरपीपुर आदि का निरीक्षण करते हुए तीन नमूने उर्वरक के संग्रहीत किये। जिनकों जांच हेतु लैब भेजा गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.