गौरीगंज, मार्च 25 -- भेटुआ। बेनीपुर रजबहा से भेटुआ को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कुछ महीने पहले हुआ था। लेकिन कम समय में ही सड़क जगह-जगह टूटने लगी है। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं और काली गिट्टी उखड़कर बिखरने लगी है। इस मार्ग से पिंडोरिया, कडेर गांव, भेटुआ, अरसहनी, गौरी मिश्र का पुरवा सहित कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया। जिससे यह कुछ माह में ही क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों को अब सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने सड़क की दोबारा मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.