गौरीगंज, सितम्बर 5 -- अमेठी। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश का पर्व ईद-ए-मिलादुन्नबी शुक्रवार को जिले भर में पूरे अकीदत, श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। सुबह लोगों ने मस्जिदों में नमाज़ अदा की और अमन-चैन की दुआएं मांगी। इसके बाद कस्बों में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। सरकार की आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा के नारों से कस्बे गूंज उठे। मस्जिदों और मदरसों को आकर्षक सजावट और रोशनी से जगमगाया गया। 12वीं रवी उल अव्वल को मुस्लिम समुदाय द्वारा पैगम्बर मुहम्मद साहब का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय गौरीगंज सहित सभी प्रमुख कस्बों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मुसाफिरखाना संवाद के अनुसार दोपहर में कस्बे के परंपरागत मार्ग से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की भारी संख्या में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.