गौरीगंज, अक्टूबर 8 -- मुसाफिरखाना। दुर्गा पूजा महोत्सव समापन के बाद मंगलवार को इसौली घाट पर शुरू हुआ प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को जहां सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र से आई 103 दुर्गा प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। वहीं बुधवार को अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना व आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी प्रतिमाओं के साथ इसौली घाट पहुंचे। दोपहर से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला गुरुवार की सुबह तक चलता रहा। इस दौरान लगभग 200 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। घाट क्षेत्र 'जय माता दी और 'हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। एसडीआरएफ की टीम गोमती नदी में लगातार निगरानी करती रही। टीम की तीन बोटें घाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.