गौरीगंज, दिसम्बर 1 -- अमेठी। जिले की बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आधुनिक कंप्यूटर लैब का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 1 करोड़ 14 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सी एंड डीएस को सौंपी गई है। जल्द ही सभी लैब का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। डीसी बालिका शिक्षा श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि अमेठी, भादर, बहादुरपुर, गौरीगंज, सिंहपुर, संग्रामपुर, शाहगढ़ और तिलोई के कस्तूरबा विद्यालयों को कंप्यूटर लैब की सौगात मिलेगी। प्रत्येक विद्यालय में लैब निर्माण पर 14,74,000 रुपये की धनराशि निर्गत की गई है। लैब में हाल के साथ ही आधुनिक कंप्यूटर, बैटरी बैकअप, नेटवर्किंग सिस्टम और स्मार्ट फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके बन जाने...