गौरीगंज, दिसम्बर 12 -- शुकुल बाजार। नवोदय विद्यालय समिति की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा कर केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, निगरानी और नियंत्रण कक्ष की स्थिति का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक दो घंटे की अवधि की होगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पूर्व केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है। शुकुल बाजार के श्री कृष्णचन्द्र रामचन्द्र इंटर कॉलेज में 320 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले के अन्य केंद्रों पर जगदीशपुर में 320, मुसाफिरखाना में 351, जामों में 405, शाहगढ़ में 191, गौरीगंज में 301, अमेठी में 455, भेटुआ में 701, भादर में 428, संग्रामप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.