गौरीगंज, अप्रैल 29 -- अमेठी। पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष और अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी भारतीय सेना के लिए बनाई जा रही सबसे अत्याधुनिक राइफल एके 203 की फैक्ट्री का निरीक्षण करने बुधवार को अमेठी आ रहे हैं। राहुल यहां अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि राहुल गांधी बुधवार की दोपहर सवा 12 बजे गन फैक्ट्री और इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड कोरवा का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वे संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन करेंगे। जिससे अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। राहुल गांधी प्रांगण में स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त लैब का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.