गौरीगंज, अप्रैल 10 -- अमेठी। गुरुवार को अमेठी जिले में अचानक से मौसम बदला। सुबह से ही तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने से जनजीवन तो प्रभावित हुआ साथ ही साथ किसानों की खेतों में तैयार फसलों को भी नुकसान पहुंचा। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। आकाशीय बिजली की जद में आने से एक महिला की मौत हो गई, वही एक मवेशी की भी जान गई। खेतों में चल रही गेहूं की कटाई-मड़ाई का कार्य थम गया। अमेठी तहसील के इमरती गांव में खेत में गेहूं काट रहीं 60 वर्षीय प्रभावती देवी पत्नी जसवंत की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जगदीशपुर क्षेत्र के भगीरथपुरम गांव में आम के पेड़ पर बिजली गिरने से चपेट में आकर एक मवेशी की जान गई। पूरे उमर गांव निवासी इंद्रपाल ने अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.