गौरीगंज, अगस्त 12 -- अमेठी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत अमेठी कस्बे में तिरंगा यात्रा भाजपा द्वारा निकाला गया। राजर्षि तिराहे पर एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक संयोजक अजय तिवारी, अध्यक्ष रामशंकर जायसवाल के नेतृत्व में यात्रा निकाली। जो महात्मा गांधी चौक होते हुए भीमराव अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, अमरेंद्र सिंह पिंटू, जिला उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, बिंदेश्वरी द्विवेदी, त्रियुगी नारायण शुक्ला, गिरजा शंकर शुक्ला, देव प्रकाश पांडे, प्रतिमा त्रिपाठी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...