गौरीगंज, जनवरी 10 -- मुसाफिरखाना। सुल्तान थाना क्षेत्र के थौरी के पास शनिवार की शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हलियापुर से जगदीशपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर भिजवाया गया। इलाज के दौरान उषा (45) पत्नी श्यामनंदन की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल श्यामनंदन (55) पुत्र कुलदीप और सुशील (30) पुत्र श्यामनंदन निवासी जनपद रायबरेली का उपचार जारी है। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.