गौरीगंज, अप्रैल 7 -- अमेठी। संवाददाता जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध होने का दावा तो किया जाता है। लेकिन हकीकत में ज्यादातर सरकारी अस्पताल खुद बीमार हैं। कहीं डाक्टर नहीं हैं तो कहीं पैथालाजी व अन्य सुविधाओं का आभाव बना हुआ है। सीएचसी व पीएचसी का हाल बेहाल है। सामान्य मरीजों का भी उपचार न कर उन्हें रेफर कर दिया जाता है। सोमवार को हिन्दुस्तान टीम ने जिला अस्पताल सहित कई प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का जायजा लिया। हालात बहुत चिंताजनक नजर आए। जिला अस्पताल को संचालित हुए पांच वर्ष से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अभी भी समस्त स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया नहीं हो पाई है। अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं। सभी मरीजों को पैथालाजी व अल्ट्रासाउंट जांच की सुविधा नहीं मिल पाती है। पैरामेडिकल स्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.