गौरीगंज, अप्रैल 5 -- गौरीगंज। शनिवार को सपा कार्यालय में महर्षि कश्यप, राजा निषादराज एवं सम्राट अशोक की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कार्यकर्ताओं से महापुरुषों के जीवन से शिक्षा लेते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। जिला सचिव महेंद्र यादव ने कहा कि यह महापुरुष सामाजिक समरसता, न्याय और समानता के प्रतीक हैं। उनकी विरासत आज भी प्रेरणादायक है। विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा, चंद्रशेखर यादव, प्रवक्ता राजेश मिश्र, मनू पाल, चंद्रकांत पाल, मुन्ना यादव, दीपू तिवारी, अशोक यादव, अनिल यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.