गौरीगंज, अप्रैल 23 -- जगदीशपुर। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के हारीमऊ गांव निवासी एक युवक का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। हारीमऊ निवासी 20 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र श्रीराम मजदूरी करता था। वह मंगलवार की शाम घर से कहीं निकला था। लेकिन रात में घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से बाहर एक पेड़ से लक्ष्मण का शव उसके ही शर्ट के फंदे से लटकता देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अभी तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.