गौरीगंज, मई 9 -- अमेठी। संवाददाता शुक्रवार को देश के महानायक महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। लोगों ने महाराणा प्रताप की राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को नमन किया और अमेठी व विशेषरगंज कस्बे में शोभायात्रा निकाला। अमेठी कस्बे में सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह तथा अनुज सिंह की अगुवाई में लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनको नमन किया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देवी पाटन मन्दिर से निकली यह यात्रा कस्बे में घूमते हुए सगरा तिराहा, गांधी चौक, ददन सदन चौराहा, रामलीला मैदान होते हुए अम्बेडकर चौराहे पर पहुंची। रास्ते भर लोग महाराणा प्रताप के जयकारे लगाते हुए देशभक्ति के गीत गा रहे थे। वहीं संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ के मां दुर्गा चौराहे से विशेषरगंज बाजार तक बाइक शोभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.