नई दिल्ली, जनवरी 28 -- न्यूयॉर्क। अमेजन करीब 16,000 नौकरियों में कटौती कर रही है। ई-कॉमर्स कंपनी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेथ गैलेटी ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी। यह छंटनी अक्टूबर में हुई छंटनी के बाद हुई है। उस समय अमेजन ने 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कार्यरत कर्मचारियों को पहले कंपनी के भीतर नई भूमिका तलाशने के लिए 90 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें कंपनी से अलग होने पर दिए जाने वाला वेतन, 'आउटप्लेसमेंट' सेवाएं तथा स्वास्थ्य बीमा से जुड़े लाभ प्रदान किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...