बिजनौर, जुलाई 10 -- नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन ताहिरा बेगम ने पालिका ओर स्टेशन रोड पर 1900 पौधरोपण किए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा कोटरा स्थित शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर परिसर में भाजपाइयों द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण महाअभियान चलाया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 5-5 वृक्ष अपनी मां के नाम लगाए। वृक्ष रोपने के उपरांत नए व पुराने पेड़ों को पानी देने का काम भी किया। पौधरोपण में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सतीश गौतम,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्णा बलदेव सिंह,रोहित कुमार रवि, मंडल महामंत्री सचिन शर्मा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी, मंडल उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, पूर्व नामित सभासद संजय शर्मा, ग्राम प्रधान आफताब अहमद, सभासद बृजमोहन बिश्नोई, सभासद गोपाल शर्मा, पूर्व प्रधान संजीव चौधरी,...