बांका, फरवरी 23 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। वैश्विक पटल पर जिले को एक अलग पहचान दिलाने वाला जिले के पवित्र व ऐतिहासिक तीर्थस्थल मंदार पर्वत एवं पापहरिणी सरोवर में रविवार को संत निरंकारी मिशन के द्वारा अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रातः 8:00 बजे से शुरू हुए इस अभियान में मिशन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल तीर्थस्थल की सफाई करना था, बल्कि समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी था। इस अभियान के तहत मंदार पर्वत पर स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों सीता कुंड, आकाशगंगा, शंखकुंड तथा पापहरिणी सरोवर की विशेष रूप से सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी क्षेत्रों और सरोवर के आसपास फैले प्लास्टिक, कचरे और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया। जबकि स्वच्छता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.