मधुबनी, जनवरी 29 -- झंझारपुर । मिथिला और कोसी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। दिल्ली जाने वाली लोकप्रिय ट्रेन 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का जल्द ही सहरसा तक विस्तार किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही, इस ट्रेन के झंझारपुर, घोघरडीहा स्टेशन पर ठहराव को लेकर भी विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरभंगा और आनंद विहार के बीच चलने वाली इस आधुनिक ट्रेन को अब सहरसा तक चलाने की योजना है। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस विस्तार से सहरसा, सुपौल और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए एक बेहतरीन और तेज विकल्प मिलेगा। अब यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए अन्य जिलों तक पहुंचना नहीं पड़ेगा, बल्कि वे अपने नजदीकी स्टेशनों से ही यात्रा कर सकेंगे। आनं...